मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने काटा केक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

बता दें कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं काफी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन जदयू प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं पूर्व मंत्री अशोक चौधरी समेत पार्टी नेताओं ने जन्मदिन मनाया। केक काटकर और गरीबों के बीच उपयोगिता सामान वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने काटा केक

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया को संबोधित तीन मार्च को महागठबंधन की रैली को लेकर कहा कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर बयान दिया है। राबड़ी ने कहा था कि रैली नहीं रेला होने वाला है। कुशवाहा ने कहा कि राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव अपने कार्यकाल के समय बिहार को याद करें। बिहार में कुछ नहीं था जिसे नीतीश कुमार ने पूरा किया है। नीतीश कुमार के जन्मदिन पर मैंने ढेर सारी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार का विकास किया है।

विधायकों के खरीद-फरोख्त के मामले पर कहा कि महागठबंधन फ्लोर टेस्ट के समय किस तरह से खेल खेलने का काम किया था। हर तरह का खेल खेलने के कोशिश किया, मगर नीतीश कुमार को हारा नहीं सके। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के विकास के आगे कोई नहीं टिक सकता है। राबड़ी देवी का परिवार से ही राजनीति शुरू होता है राजद का और वहीं खत्म हो जाता है। एनडीए का प्रदर्शन 2024 चुनाव में बेहतर होगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...