गया में ‘मंथन–2025’ कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,दो-दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
गया, 17 दिसंबर 2025: गया दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिपार्ड, गया में ‘मंथन–2025’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), गया द्वारा राज्य के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए दो-दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला ‘मंथन–2025’ का आयोजन दिनांक 17–18 दिसंबर 2025 को बिपार्ड परिसर, गया में किया जा रहा है। यह कार्यशाला समकालीन शासन चुनौतियों, उभरती प्रशासनिक प्राथमिकताओं तथा भविष्य उन्मुख नीति संवाद के लिए एक सशक्त मंच के रूप में आयोजित की जा रही है।



खबर है कि इसके बाद मुख्यमंत्री महाबोद्धि मंदिर भी जायेंगे जहां भगवान बुद्ध का दर्शन और पूजन भी करेंगे।
ये भी पढ़े : पटना में जमीन खरीदना होगा मुश्किल, सर्किल रेट 400% तक बढ़ाने का प्रस्ताव
Highlights


