Giridih Accident : बारात से लौट रही बोलेरो की पेड़ से भयंकर टक्कर, दो की दर्दनाक मौत पांच गंभीर…

Giridih Accident : गिरिडीह जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ापहाड़ी के समीप सोमवार सुबह हुआ, जब बारात से लौट रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : मैथन डैम में पिस्टल दिखाकर बाइक की लूट, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih Accident : 5 लोग गंभीर रुप से घायल
Giridih Accident : 5 लोग गंभीर रुप से घायल

Giridih Accident : झपकी आने के कारण पेड़ से जा टकरायी वाहन

जानकारी के अनुसार, सभी लोग पीरटांड थाना क्षेत्र के कुम्हारलालो गांव से गांडेय थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने के कारण वाहन ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बोलेरो सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो युवकों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें- Deoghar : शादी में गया था युवक अगले दिन जंगल में फंदे के सहारे लटका मिला शव, हत्या की आशंका… 

Giridih Accident : जानकारी लेती पुलिस
Giridih Accident : जानकारी लेती पुलिस

मृतकों की पहचान संतोष कुमार वर्मा और बिनोद कुमार दास के रूप में हुई है। संतोष बोलेरो का चालक था जबकि बिनोद बारातियों में शामिल एक युवक था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और मुफ्फसिल थाना पुलिस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकानदार से सोने की लूट, दो गिरफ्तार… 

शादी की खुशियां मातम में बदली

Giridih Accident : शादी की खुशियां गम में बदली
Giridih Accident : शादी की खुशियां गम में बदली

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आ रही है, हालांकि अन्य संभावनाओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : धुर्वा के बालसिरिंग में दो अज्ञात युवकों की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी… 

इस दर्दनाक हादसे ने एक शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चीख-पुकार और गमगीन माहौल ने सभी की आंखें नम कर दीं।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

 

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img