Giridih Accident : गांवा बाजार जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी, कई घायल…

147
Giridih Accident : गांवा बाजार जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी, कई घायल...
Giridih Accident : गांवा बाजार जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी, कई घायल...
Advertisment

Giridih Accident : जिले के गावां थाना क्षेत्र के मल्हेत में आज दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो पर सवार 5 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को गावां अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।

Advertisment

ये भी पढे़ं- Ranchi : डीजीपी का अल्टीमेटम, इस दिन खत्म हो जाएगा नक्सलियों का नामोनिशान नहीं तो… 

घायलों में काकमारी निवासी पत्नी बेबी देवी, गोबरदहा निवासी पत्नी रेशमी देवी, रानियां देवी, दशमी देवी, बंसती देवी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : “हमीन पानी छांक-छांक पीयो हियय” हरदिया के आदिवासियों का दर्द… 

Giridih Accident : ऑटो पर सवार होकर गावां बाज़ार जा रही थी महिलाएं

बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बिरने से ऑटो पर सवार होकर गावां बाज़ार जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर वाहन पर से संतुलन खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे ही पलट गयी। घटना में ऑटो में सवार 5 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates