Nawada से कैमूर तक बनेगा कॉरिडोर? विधान परिषद में उठा सवाल तो जवाब में…

गया: बिहार विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने Nawada में ककोलत जलप्रपात से ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर, जहानाबाद के बनावर में बाबा सिद्धेश्वर नाथ, गया में कोटेश्वर धाम, औरंगाबाद में देव सूर्य मंदिर, सासाराम में तुतला भवानी, कैमूर में माँ मुंडेश्वरी पर्यटन कॉरिडोर बनाने के लिए सरकार से तारांकित प्रश्न के माध्यम से मांग की। डॉ चंद्रवंशी ने कहा यह सभी बिहार में ऐतिहासिक धरोहर हैं एवं इसे पर्यटन कॉरिडोर बनाकर बिहार का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Nawada पहुंचे मुकेश सहनी, कहा ‘हम अपने संकल्प के आधार पर…’

सवाल के जवाब में पर्यटन विभाग के मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा गया जिलान्तर्गत कोटेश्वर धाम मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास हेतु 7.86 करोड़ रुपये का कार्य बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से तथा रोहतास के तुतला भवानी मंदिर के विकास हेतु 64.48 लाख रुपये का कार्य वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास के माध्यम से कराया गया है।

यह भी पढ़ें – किसने किसे बनाया CM? नीतीश के बयान पर तेजस्वी ने किया वार तो जदयू ने…

जहानाबाद के बराबर पर्वत पर रोपवे निर्माण हेतु 23.92 करोड़ रुपये एवं कैमूर के मुंडेश्वरी पर्वत पर रोपवे निर्माण हेतु 7.35 करोड़ रुपये का कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से तथा औरंगाबाद के सूर्य मंदिर का विकास एवं सौंदर्यकरण हेतु 9.53 करोड़ रुपये एवं कैमूर में माँ मुंडेश्वरी विहार होटल के जीर्णोद्धार हेतु 4.25 करोड़ का कार्य बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Nawada: जलती चिता से निकाला अधजला शव, ये है मामला…

योजना कार्य प्रगति पर है, जल्द इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी ने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार का चौतरफा विकास हो रहा है। हर समाज के लोगों तक, पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक हमारी योजनाएं पहुंच रही है। एनडीए सरकार द्वारा पेश किया गया बजट बिहार को नई दिशा प्रदान करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Nawada में ककोलत महोत्सव शुरू, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा…

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img