Giridih Accident : सावधानी हटी दुर्घटना घटी, डीजे लोड पिकअप वाहन पलटा, दो घायल…

Giridih Accident : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत थम्भाचक में बुधवार देर रात एक डीजे लोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया। इस हादसे में वाहन पर सवार दो लोग घायल हो गए। हालांकि एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ बाइक के साथ पांच धराए… 

Giridih Accident : दो भारी जनरेटर, साउंड सिस्टम सहित कई सामान थे लोड

Giridih Accident : रोड किनारे पलटी वाहन
Giridih Accident : रोड किनारे पलटी वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त पिकअप वाहन तिसरी थाना क्षेत्र के मानिकबाद गांव से एक शादी समारोह के लिए गांवा की ओर जा रहा था। वाहन में दो भारी जनरेटर, साउंड सिस्टम, डीजे बॉक्स सहित अन्य उपकरण लोड थे। जैसे ही वाहन थम्भाचक के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और पिकअप सड़क पार कर झाड़ियों में जा पलटा।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : ससुराल से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर, सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत पत्नी घायल… 

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना के एसआई लव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

ट6ूज 22Scope News

 

ये भी पढ़ें- Sahibganj Murder : दुकान संचालक हत्याकांड में तीन धराए, हत्या की ये थी असली वजह… 

जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर

वाहन पलटने से लोडेड साउंड सिस्टम, जनरेटर और अन्य उपकरण गड्ढे में जा गिरे। बाद में जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एहतियातन पिकअप वाहन समेत उसमें लोड सभी साजो-सामान को जब्त कर लिया है और थाने ले गई है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Raid : जीएसटी घोटाले को लेकर ईडी की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी… 

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वाहन चालक के पास वैध लाइसेंस व परमिट था या नहीं। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में डीजे वाहनों की सुरक्षा और नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...