Giridih Accident : आमने-सामने दो बाइक में भयंकर टक्कर, तीन घायल…

Giridih Accident : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा-पिहरा मुख्य पथ पर गड़गी के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर तक गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गावां पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- Latehar Encounter : गोलियों की थर्रथर्राहट से कांप उठी ईचाबार जंगल, 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली ढेर… 

Giridih Accident : तीन लोग बुरी तरह से घायल

ये भी पढ़ें- Giridih : खोरठा गायक पर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

Giridih Accident : घटना में घायल व्यक्ति
Giridih Accident : घटना में घायल व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गड़गी निवासी मो. मुजाहिद अपने पिता मो. सलीम मियां के साथ बाइक से पिहरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिहरा से बाजार कर लौट रहे सुनील यादव, जो झाराढाब गांव के निवासी हैं, अपने दो मित्रों के साथ लौट रहे थे। गड़गी के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में बुजुर्ग का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका… 

एक घायल की स्थिति गंभीर

सीएचसी गावां में मौजूद डॉ. महेश्वरम और डॉ. नवीन कुमार की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, सुनील यादव की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Crime : 40 रुपए के लिए मार दी गोली, चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार… 

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...