Commercial Advertisment

Giridih Crime : बिरनी में बंदूक का भय दिखाकर व्यावसायी के घर से लाखों की डकैती, लकड़ी के सहारे…

Giridih Crime : गिरिडीह जिला के बिरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिराजपुर चौक राजेश मोदी के घर में अहले सुबह नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर घर से लगभग 8 लाख रुपए के कीमती जेवरात एवं 2 लाख नकदी समेत लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Murder : दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih Crime : पीछे के दरवाजे से लकड़ी के सीढ़ी के सहारे अंदर घुसे चोर

मिली जानकारी के अनुसार अपराधी घर के पीछे के दरवाजे से लकड़ी के सीढ़ी से छत पर गए और उसके बाद ग्रिल गेट को किसी प्रकार खोलकर अंदर कमरे में घुसे और मालिक सुरेश मोदी को उठाया। उसके बाद उसके बड़े बेटे राजेश को बंदूक दिखाकर उसके कमरे में लूटपाट किया। फिर उसके भाई कुंदन को उठाकर पूरे परिवार को बंधक बनाया।

तूबगह min 22Scope News

अपराधियों ने सभी का हाथ बांध कर घटना को अंजाम दिया। लोगों का मानना है कि अपराधी जिस प्रकार सभी के कमरे से खुद एक-एक कीमती सामग्री निकाल रहे थे, ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई पुराने व्यक्ति इस घर पर पैनी नजर रखे हुए थे और पूरे प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया हो।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : बालू लदा दो ट्रैक्टर SDO ने किया जप्त, बालू माफियाओं में हड़कंप… 

8 लाख की कीमती जेवरात एवं 2 लाख की नकदी ले उड़े चोर

हालांकि लोगों का कहना है कि रात्रि प्रहरी में पहरेदार के सीटी बजने के कारण अपराधियों में भय हो गया और जल्दबाजी में सभी भाग निकले। अपराधियों ने सभी का मोबाइल को लेकर छुपा दिया। हालांकि एक मोबाइल कुंदन के पास था। चोरों के जाने के बाद कुंदन के मोबाइल से सभी मोबाइल को रिंग कर मोबाइल को ढूंढकर स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बिरनी पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

गिरिडीह से राज रवानी की रिपोर्ट–

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...