Giridih: नक्सली पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih: नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर गिरिडीह पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से जिंदा कारतूस लोडेड 9 एमएम की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये।

Giridih: नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार

इस बात की जानकारी मंगलवार को मधुबन थाना में प्रेसवार्ता कर एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि जमुआ थाना इलाके के गनियाडीह गांव निवासी तालेश्वर हंसदा उर्फ सेरमा अपनी पत्नी मालती मुर्मू उर्फ गुडी उर्फ गुड़िया के साथ मधुबन थाना इलाके के टेसाफुली जंगल के पहाड़ी इलाके में किसी बड़े नक्सली दस्ते के शीर्ष नेताओं से मिलने जा रहे थे।

Giridih: नक्सलियों से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद

सूचना के आधार पर एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दोनों पति-पत्नी नक्सली तालेश्वर हांसदा और मालती मुर्मू को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों की तलाशी लेने के क्रम में जिंदा कारतूस लोडेड 9 एमएम की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूला कि वो दोनों नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...