Giridih : निमियाघाट थाने को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित…

Giridih : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2024 के लिए देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में राष्ट्रीय स्तर पर गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना को राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयन किया था। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कन्वेंशन सेंटर लोक सेवा भवन भुवनेश्वर में निमियाघाट थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Giridih  : इस वजह से मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय की टीम प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में थाना का निरीक्षण करती है। निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस दौरान आम लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार, साफ सफाई, अतिरिक्त सुविधाओं में जैसे थाना में पेंट्री की सुविधा, पुलिस कर्मियों को फिट रहने के लिए थाना में उपलब्ध सुविधा, विकलांग लोगों के लिए रैंप की सुविधा, थाना में शिकायत पर कृत कार्रवाई आदि।

पुलिस सूत्रों की मानें तो निमियाघाट थाने को बेहतर कामकाज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर देश के उन टॉप तीन थानों की श्रेणी में गृह मंत्रालय ने शामिल किया था। चयन के लिए कई केरेटेरिया को पार करना पड़ता है। इनमें थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार पर लगाम लगाना और जनता से बेहतर संबध बनाए रखना भी शामिल है। हालांकि, चयन प्रक्रिया में 10 और प्वॉइंट शामिल हैं। फिलहाल तीन प्वाइंट प्राथमिकता में शामिल है।

थाने के हर एक कर्मी के मेहनत का परिणाम है-गिरिडीह एसपी

सफाई प्रक्रिया को लेकर तत्कालीन गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद और तत्कालीन थानेदार राणा जंग बहादुर सिंह ने कड़ी मेहनत की थी। पब्लिक से बेहतर संबध को लेकर दीपक शर्मा और सुमित प्रसाद खुद प्रयासरत थे। दीपक शर्मा के निर्देश पर अवैध कारोबार कोयला, पशु तस्करी के साथ बालू और पत्थरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई थी।

वर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में निमियाघाट थाना ने कई और चीजों पर फोकस किया जिसमे सफलता मिलने के बाद डीजीपी के निर्देश पर निमियाघाट थाना को राष्ट्रीय अवार्ड हेतु अनुशंसित किया गया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गिरिडीह के निमियाघाट थाना का चयन राष्ट्रीय अवार्ड के लिए किया।

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...