Giridih News: बिरनी अंचलाधिकारी एवं भाजपा नेता नारायण पाण्डेय के खिलाफ लाठी मार्च की तैयारी

Giridih News: बिरनी प्रखंड के हरदीया गांव में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की एक बैठक आयोजित किया गया. बिरनी के पोखरिया खाखीपिपर गांव में गलत तरीके से सरकारी जमीन अतिक्रमण करने वाला भाजपा नेता एवं अंचलाधिकारी के खिलाफ भाकपा माले लाठी मार्च निकालने की तैयारी कर रही है. बता दें कि बीते 06 नवम्बर को माले के द्वारा अंचल कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कामरेड विनोद कुमार सिंह जी ने कड़े शब्दों में कहा था कि पोखरिया खाखीपिपर, हरदिया जमीन मामले का समाधान एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो, अंचल कार्यालय को उठा कर पोखरिया ले जाएंगे और जन अदालत लगाकर सुनवाई किया जाएगा. कामरेड विनोद कुमार सिंह के बातों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. इस आशय की जानकारी भाकपा माले प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने दिया है! पोखरिया, खाखीपिपर जमीन के मामले को तत्काल लोकल कमिटी की बैठक आयोजित कर भाजपा नेता नारायण पाण्डेय एवं अंचलाधिकारी के खिलाफ लाठी मार्च निकालने का निर्णय लिया गया तथा हरदिया जमीन संबंधित मामले को लेकर एक टीम वरिय अधिकारी से मिलकर वार्ता करेगें.

Ramgarh News: गिद्दी बस्ती के लोगों ने सरकार से की नौकरी और मुआवजा की मांग, पूरी नही हुई तो करेंगे चक्का जाम

Giridih News: धान संग्रह करेंगी पार्टी

16 जनवरी शहादत दिवस को सफल बनाने के लिए धान संग्रह करेंगी पार्टी प्रत्येक गांव, टोला में एक टोली बना कर घर घर धान संग्रह करने का निर्णय लिया है. प्रत्येक पंचायत से 20- 25 क्विंटल धान संग्रह करने का निर्णय लिया गया है. जो किसान धान बेच दिए हैं उनसे सहयोग राशि या फिर चावल संग्रह किया जाए. इसे सभी प्रखंड कमेटी सदस्य अपने अपने ब्रांचों में बैठक कर तैयारी शुरू करेंगे. निर्णय लिया गया कि 24 नवम्बर को समय 10 बजे दिन पलौंजिया हटिया मैदान में प्रखंड स्तरीय जीबी बैठक आयोजित किया गया है जीबी बैठक में सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य है. बिरनी से राज रवानी की खबर…
यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Giridih Cycling Rally 2026: बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद कर...

Giridih Cycling Rally 2026: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर...

Rajgir Shakti Samvad 2026: राजगीर में 20 राज्यों की महिला आयोगों...

Rajgir Shakti Samvad 2026: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य...

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...