Ramgarh News: गिद्दी बस्ती के लोगों ने सरकार से की नौकरी और मुआवजा की मांग, पूरी नही हुई तो करेंगे चक्का जाम

Ramgarh News: रामगढ़ जिला से सटे डाड़ी के गिद्दी बस्ती टेहराटाड़ के ग्रामीणों ने रोड सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार और रोजी रोटी रोजगार के सवाल को लेकर एक वृहद बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुरेश गंझू व संचालन परमेश्वर गंझू ने किया. जिसमें गिद्दी बस्ती, पछाड़ी, वाशरी कालोनी, कुरकुटटा, मिश्राइन मोढ़ा, केंदुआ टोला समेत कई गांव के ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीण वक्ता सुरेश कुमार गंझू, रैयत गिद्दी गुलेश्वर महली, बुधन महली, धनेश्वर गंझू, पन्ना लाल मांझी, मानकी मांझी, केंदिया टोला उमेश बेसरा, रेलीगढ़ा पछाड़ी रैयत परमेश्वर गंझू, शक्ति बेदिया ,चुरामन बेदिया, कुदरत रैन, सुनील मांझी, जगदीश गंझू, नंदकिशोर गंझू, प्रदुम्न ठाकुर, सुनील सिंह, शंकर बेदिया, मनोज मुंडा, पुशन गंझू समेत दर्जनों शामिल थे.

वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों के कोलयरी गिद्दी ‘ए’, रेलीगढ़ा के द्वारा करीब 100 एकड़ जमीन वर्तमान समय से 40 से 50 वर्ष पहले भूमि अधिकरण करने के बाद आज तक मुआवजा नौकरी नहीं मिल पाया है. गिद्दी ए रेलीगढ़ा, रोड सेल के माध्यम से प्रबंधन ने ग्रामीणों के विकास के लिए रोजगार की व्यवस्था की थी. लेकिन बीते 26 फरवरी को गिद्दी सी, रेलीगढ़ा व 6 मार्च को गिद्दी ए कोलियरी में रोड सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की छापेमारी हुई. इसके बाद से भी रोड सेल में हम लोगों को रोजगार से दूर रखा जा रहा है. इससे पूर्व भी हम सभी ग्रामीणों को रोड सेल में रोजगार से लगातार वंचित रखा गया है. प्रबंधन से कई बार मुआवजा नौकरी के सवाल पर पत्राचार करने पर आश्वासन ही दिया जाता है. इन सभी बातों को लेकर निर्णय लिया गया है कि आगामी 17 नवंबर को कोलयरी गिद्दी ‘ए’ और रेलीगढ़ा में रैयत विस्थापितों ग्रामीणों के द्वारा डिस्पैच कोयला ढुलाई और खनन के कार्यों को ठप करने का कार्य किया जाएगा.

Content English Vedanta Quarter Page page 0001 1 22Scope News

IND vs SA 1st Test: भारत की शर्मनाक हार, सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 1-0 से बढ़त

Ramgarh News: प्रबंधन से लगातार मुआवजा के लिए किया जा रहा है अनुरोध

ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिनों पूर्व पहले से भी प्रबंधन से मुआवजा नौकरी रोजगार के सवाल पर लगातार पत्राचार कर अनुरोध किया जा रहा है. लेकिन हम लोगों की मांगे अनसुना किया जा रहा है. इस संबंध में मांडू के विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो को भी ग्रामीणों ने पत्र सौंप कर रोड सेल से रोजगार और जमीन के बदले मुआवजा नौकरी को लेकर पहल करने का आग्रह किया. बैठक के दौरान ग्रामीणों से मांडू विधायक में बातचीत किया. आंदोलन में मांडू विधायक तिवारी महतो के भी शामिल होने का संभावना है. रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट…

4 1 page 0001 5 22Scope News

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...

Jharkhand News: अवैध भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल 83 दिन से...

 झारखंड में अवैध भवनों के नियमितीकरण के लिए 4542 आवेदन लंबित हैं। योजना बंद हुए 83 दिन हो गए, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल अब तक...