Advertisement
Advertisement

Giridih News: मनचले युवकों से छेड़खानी का विरोध करना महिला को पड़ा महंगा, खौलते तेल से नहलाया

Giridih News: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. घटना मनचले युवकों की बढ़ती हिम्मत और छेड़खानी से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, लेदा गांव में दो मनचले युवकों ने एक माइल के ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया है. जिसके कारण महिला का शरीर पूरी तरह से झुलस गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. मौजूदा समय में महिला का उपचार सदर अस्पताल में जारी है.

Giridih News: ये है पूरा मामला

महिला को अस्पताल पहुंचने वाले लोगों में वाले लेदा गांव के पूर्व मुखिया राजेश वर्मा भी शामिल थे. उन्होंने घटने की जानकारी देते हुए कहा कि महिला के पति दिव्यांग हैं. ऐसे में परिवार के पालन पोषण के लिए महिला गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाती है. ऐसे में रविवार की देर शाम कुछ मनचले युवक महिला के दुकान पर आए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे. जब महिला ने उनका विरोध किया तो, उन लोगों ने सामने रखे खौलते तेल को महिला के ऊपर डाल दिया. घटने को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गए. घटना के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

Dhanbad News: 22 दिसंबर से धनबाद में फूड फेस्टिवल का आयोजन, भारत के स्वाद और संस्कृति का लोग उठायेंगे लुत्फ

Giridih News: मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने ये कहा

सदर अस्पताल में भर्ती करने के बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना मुफस्सिल थाना को थी. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस की टीम कर रही है.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...