Giridih : पैसे चुराकर भाग रहे चोर की लोगों ने कर दी जमकर धुनाई, कपड़े फाड़ दिये और…

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छात्रों स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया चतरो से पैसा निकाल कर घर जा रहे एक व्यक्ति से पैसे की लूट की कोशिश की गई। लूट के बाद शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और चोर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। घटना के बाद चोर को ग्रामीणों ने रास्तेभर घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

Giridih : बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहा था

घटना के बारे में भुक्तभोगी जॉन मरांडी ने बताया कि बैंक ऑफ़ इंडिया चतरो से 60000 रुपए पैसे की निकासी करने के बाद वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग मेरा पीछा कर रहे थे। इसी दौरान मौका देखकर उन्होने मेरी थैली छीनने की कोशिश करने लगा। इसी बीच शोर मचाने पर आस-पास भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चोर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने चोर को पूरे रास्ते में घुमाया और फिर इसकी सूचना देवरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चोर को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार चोर का नाम लखनदार महतो है और वह मोतिहारी जिला का का रहने वाला है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।

 

जमुआ से Panchanand Ray की रिपोर्ट—

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...