Giridih : जेएमएम प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू और केदार हाजरा सहित इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन…

Giridih : विधानसभा चुनाव को लेकर गिरीडीह जिला में आज कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। गिरिडीह सदर विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू ने निर्वाची पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते के समक्ष किया अपना पर्चा दाखिल किया।

Giridih : झामुमो प्रत्याशी केदार हाजरा ने भरा पर्चा, कल्पना सोरेन और हफीजुल हसन रहे मौजूद

इसके साथ ही जमुआ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी केदार हाजरा ने आज समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता सह जमुआ विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी दीपक सिंह बिरुवा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। झामुमो प्रत्याशी केदार हाजरा के साथ मंत्री हफीजुल अंसारी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रही।

कबह min 22Scope News

जमुआ से भाजपा प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी ने पर्चा भरा

जमुआ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी ने किया पर्चा दाखिल किया। डॉ मंजू कुमारी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष किया नामांकन। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम मौजूद रहे।

तहग min 2 22Scope News

गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा की मुनिया देवी ने नामांकन किया

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने गिरिडीह समाहरणालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ गुलाम समदानी के पास अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार मौजूद रहे।

गिरिडीह विधानसभा सीट से जागरुक जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीशा सिन्हा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। अनिशा सिन्हा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इससे पहले अनिशा सिन्हा अपने आवासीय कार्यालय से समर्थकों के साथ झंडा मैदान पहुंची। नामांकन पर्चा दाखिल करने के दौरान अनिशा सिन्हा के साथ पार्टी के अमित सिन्हा व अन्य लोग मौजूद रहे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

 

नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया पर बड़ा प्रहार, 2 हजार बोरी...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा में सशस्त्र सीमा बल (SSB), पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई हुई है। कई कारोबारियों पर...

Bihar Dial 112: अब AI बताएगा कहां हो सकता है अपराध!...

Bihar Dial 112: बिहार पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) 'डायल-112' सेवा की चौथी वर्षगांठ के मौके पर, पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने...

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...