Giridih : नहाने के दौरान तालाब में डूबे दो मासूम, परिजनो को रो-रोकर बुरा हाल…

Giridih : गिरिडीह में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना देवरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां नावाआहार तालाब में नहाने के क्रम में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की है।

ये भी पढ़ें- Giridih Crime : काले रंग की बाइक में घूम रहे दो गिरफ्तार, जाने क्या है मामला… 

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए थे जहां वे गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। ग्रामीणों के द्वारा बताया जाता है कि गरडीह गांव के रहने वाले दोनों बच्चे शिवम विश्वकर्मा और प्रियांशु राणा सुबह 10:00 बजे नहाने के लिए नावाहार तालाब आए थे।

नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुई मौत

इसी क्रम में नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको डूबते देख आस-पास में नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की खोजबीन भी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें-Bokaro : घर से खेलने निकले तीन मासूम बच्चों का शव तालाब में तैरता मिला, लापता होने के बाद… 

लगभग आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...