Advertisement
Advertisement

Giridih : ढिबरा चुनकर आ रही थी और फिर नाले में बह गयी मासूम, मौत…

Giridih : गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र में ढ़िबरा चुनकर आ रही नाबालिग बच्ची और एक महिला नाला पार करने के दौरान तेज पानी के धार में फंसकर बह गई। जिसमें महिला तो बच कर निकल गई लेकिन मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची डुमरझारा की रहने वाली थी जिसका नाम नीतू कुमारी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : सिंहभूम का आतंक कुख्यात अपराधी Kartik Munda की मौत 

मामला गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत डुमरझारा जंगल का है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची ढ़िबरा चुनने गई थी, तभी तेज बारिश होने लगी। जिसके कारण बच्ची और एक महिला वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में एक नाले को पार करने के दौरान बारिश का पानी तेजी से नाले में उतरने लगा।

Giridih : नाले में अचानक आई बाढ़

नाले में अचानक आए इस बाढ़ में उक्त महिला और नाबालिग दोनों बह गए। इस घटना में महिला ने तो जैसे-तैसे तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। हालांकि पानी से निकलने के कुछ देर बाद तक उसकी हल्की सांसे चलने की बात कही जा रही थी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : अपराधी बेलगाम ! दुकान का दरवाजा तोड़कर उड़ा लिये इतने रुपए… 

मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि अब भी तिसरी-गावां क्षेत्र में काफ़ी संख्या में नाबालिग बच्चे ढ़िबरा चुनने का कार्य करते हैं। इसपर अंकुश लगाने का दावा करने वाली तमाम संस्थाएं विफल साबित हो रही हैं। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है।

 

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...