Giridih: सोलर लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह मेन रोड में सोलर लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋतिक कुमार राम के रूप में हुई, जो सिहोडीह का ही रहने वाला था।

Giridih: करंट लगने से मजदूर की मौत

बताया जा रहा है कि विधायक मद से सड़क पर सोलर लाइट लगाई जा रही थी। इसी दौरान पोल 11 हजार वोल्ट के तार से छू गया, जिससे पोल में करंट प्रवाहित हो गया। ऋतिक इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर बरगंडा चौक जाम कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...