बिजली की करंट लगने से मजदूर की मौत, लोगों ने की मुआवजे की मांग

बेगूसराय : जिले में बिजली की करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर की है। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खातोपुर के निकट कुछ देर के लिए एनएच 31 को जाम किया।

बताया जाता है कि खातोपुर निवासी 45 वर्षीय नेहाल राम प्राइवेट अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करता था। रविवार की दोपहर वह काम के बाद बड़ी पोखर के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया।

स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से नाराज लोगों ने शव को लेकर खातोपुर चौक पहुंच एनएच 31 को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट : सुमित

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...