Advertisment

गिरिराज का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में जंगलराज-2 की पुनरावृत्ति

बेगूसराय : बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ‘लॉ इन ऑर्डर’ को लेकर बिहार सरकार सहित जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में जंगलराज-2 की पुनरावृत्ति हो चुकी है। दरअसल, बेगूसराय में हाल के चार दिनों के अंदर अपराध की कई बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई हैं। जिनमें सबसे बड़ी घटना में शराब मामले के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला करते हुए एक दारोगा खामस चौधरी की कुचलकर हत्या कर दी थी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधियों ने वास्तु विहार में दो घरों में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही साथ अगले दिन अपराधियों ने दिनदहाड़े शहर के पास इलाके नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप एक रत्न मंदिर स्वर्ण दुकान में एक करोड़ से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही साथ अपराधियों ने दुकानदार के एक कर्मी मनीष कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। इतना ही नहीं शुक्रवार को अपराधियों ने शहर के एक चर्चित चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर रुपेश कुमार से 20 करोड़ की रंगदारी की मांग की है। अपराधियों के द्वारा यह रंगदारी निबंधित डाक के माध्यम से मांगी गई थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपराधियों ने इसमें ठाकुर गैंग सहित अपने आप को बमबम कुमार के नाम से रंगदारी की मांग की थी। अपराधी के हर फॉर्मेट पर अपराधियों के द्वारा बेगूसराय में घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिस तरह पहले अपहरण का उद्योग चलता था उसी तरह अब एक बार फिर रंगदारी की मांग की जा रही है। बेगूसराय में हत्या की बातें आम हो गई है। लूट एवं डकैती की घटनाओं से बेगूसराय डाल चुका है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...