Advertisment

PM के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह, गिरिराज ने लिया जायजा

बेगूसराय : बेगूसराय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सबसे पहले पीएम मोदी औरंगाबाद जाएंगे। दोनों जगहों पर प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही कई सारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सासंद गिरिराज सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। गिरिराज सिंह ने शुक्रवार की रात में वहां के लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बेगूसराय जिलेवासियों के लिए कई हजार करोड़ योजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज किया जाएगा। उलाव हवाई अड्डे पर उनका जनसभा का आयोजन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो बजे प्रधानमंत्री का आगमन होना है। जिसको लेकर सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनको देखने के लिए और उनका भाषण सुनने के लिए लोग अभी से ही वहां पहुंचकर इंतजार कर रहे हैं। बेगूसराय जिले में तीसरी बार प्रधानमंत्री का आगमन होने जा रहा है। पूर्व में 2015 में पहली बार और दूसरी बार 2019 में उनका जनसभा हुआ था।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...