पटना : बीजेपी के फायरब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पटना से दिल्ली जाते समय पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार को लेकर लगातार ट्वीट किए जाने पर बड़ा हमला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी 90 के दशक को याद कर लें। चारा चोर चोरी के खिलाफ बोलते हैं तो अच्छा नहीं लगता है। बता दें कि गिरिराज सिंह अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली के लिए रवाना हुए। तेजस्वी यादव के द्वारा लगातार अपराध को लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े : गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज, कहा- जनता ने जिन्हें व्हीलचेयर पर बैठा दिया वह क्या बोलेंगे
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















