मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर में टक्कर, बच्ची की मौत

जहानाबाद : जहानाबाद में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव के समीप का है। जहां कोमली कुमारी अपने मामा के साथ जहानाबाद से डॉक्टर से इलाज कराकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुल्तानपुर गांव जा रही थी। जैसे ही बभना गांव के समीप बाइक पहुंचा विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। जिसने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया जिसके कारण बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई।

इस घटना की सूचना मृतक के परिवार जनों को दिया गया जिसके बाद से आक्रोशित ग्रामीण जहानाबाद अरवल सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रहा जिसके कारण वाहन की लंबी कतार लग गई। आसपास के लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है लेकिन घटना को अंजाम देने वाला चालक मौके से फरार हो गया।

इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम को हटाया। आसपास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने के कारण यह घटना घटी है। जिले में लगातार सड़क इसका मुख्य कारण है। तेज रफ्तार से बाहर चलने के कारण घटना घट रही है लेकिन वाहन चालक घटना से सीख नहीं दे रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। नियमानुसार वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...