स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़की नाबालिग बच्ची को लेकर हुई फरार, मां ने लगायी न्याय की गुहार

कैमूर : खबर मोहनिया से है, बुधवार की शाम चांदनी चौक स्थित एक दुकान पर समोसा खाकर हाथ धोने के क्रम में एक महिला के तीन माह की बच्ची को स्कूल यूनिफॉर्म पहनी एक लड़की लेकर फरार हो गई। गायब बच्ची की पहचान भभुआ थाना अंतर्गत दरौली गांव निवासी निरहू मुसहर की तीन माह की पुत्री शिवानी के रूप में हुई है।

DIARCH Group 22Scope News

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अपने मां-बाप से भेंट करने के लिए आई हुई थी – पीड़िता

इस संबंध में गायब बच्ची की मां बदामी देवी ने पुलिस को बताया कि भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अपने मां-बाप से भेंट करने के लिए आई हुई थी। जो किसी ट्रेन से पंजाब जा रहे थे। उनसे भेंट कर अपने घर जाने के लिए चांदनी चौक पर पहुंची। जहां बगल के एक दुकान में समोसा खाकर हाथ धोने के दौरान मैंने अपनी बच्ची को स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक अनजान लड़की को पकड़ा दिया। मैं हाथ धोकर दुकानदार को पैसा दे ही रही थी इतने में वह मेरे बच्ची को लेकर भाग गई। मैंने मोहनिया थाने में आकर आवेदन दिया है और अपनी बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई है।

मां ने अपनी नाबालिग बच्ची को अनजान लड़की को दी थी, वह लेकर भाग गयी – CDPO प्रदीप कुमार

इस संबंध में मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मोहनिया थाना अंतर्गत चांदनी चौक के पास एक भभुआ थाना अंतर्गत दरौली गांव की रहने वाली महिला बदामी देवी पति निरहू मुसहर वहां दुकान में समोसा खा रही थी। समोसा खाने के क्रम में हाथ धोने के लिए वह अपनी बच्ची को किसी अनजान लड़की को पकड़ा दी। उस बच्ची का उम्र मात्र तीन माह है। जिस अनजान लड़की को वह पकड़ाई थी वह बच्ची को लेकर भाग गई। यह घटना कल शाम की है। लगभग पांच बजे के आसपास सूचना मिली थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है। जिसमें एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बच्ची को ले जाते दिखाई दे रही है। अभी रूट लाइन देखा जा रहा है कि वह किस तरफ गई है। कुछ सस्पेक्ट पर भी पूछताछ किया जा रहा है। लेकिन अभी बच्ची के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े : कैमूर में अवैध कट्टा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...