Jharkhand में सरकारी स्कूल की छात्राओं को फ्री में मिलेंगे सेनेटरी पैड, सरकार की तैयारी पूरी!

Jharkhand: Jharkhand की हेमंत सोरेन अब राज्य की किशोरियों के लिए बड़ी पहल करने वाली है। हेमंत सोरेन सरकार अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों को मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की तैयारी में है। बता दें इस विषय में सुप्रीम कोर्ट पहले भी आदेश दे चुका है।

12-13 लाख छात्राओं को मिलेगा लाभ

मासिक धर्म के समय किशोरियों के हाइजिन मेनटेन रहे इसके लिए सरकार ये बड़ी पहल कर रही है। बता दें इस योजना से राज्य की लगभग 12 से 13 लाख छात्राओं को लाभ मिलने की संभावना है। योजना को अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने की तैयारी है। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को प्रतिमाह पांच से छह पैड दिये जा सकते हैं।

स्कूली शिक्षा विभाग तथा वित्त विभाग के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा

इसे लेकर Jharkhand स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा वित्त विभाग के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई है, जिसमें सेनेटरी पैड की खरीदारी, वितरण व्यवस्था, गुणवत्ता और अन्य आवश्यक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम के लिए यूनिसेफ से सहयोग लेने पर भी विचार कर रही है। यूनिसेफ पहले से ही माहवारी स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम संचालित करता है, जिसका लाभ इस योजना को प्रभावी बनाने में लिया जा सकता है।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img