वैक्सीनेशन कार्य करके लौटने के क्रम में जीएनएम की सड़क दुर्घटना में मौत

नवादा : गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित जीएनएम बेबी कुमारी की मौत बुधवार को सड़क दुर्घटना में हो गई. वे वैक्सीनेशन कार्य करने के बाद बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर लौट रही थी, उसी दौरानी कृष्णा नगर डैम के समीप असंतुलित खोकर बाइक से गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना पर तुरंत डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र के वाहन से सीएचसी गोविंदपुर लाया गया. कोविड अभियान के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर जफर इमाम ने बताया कि डोर टू डोर वैक्सीनेशन कार्य के लिए जीएनएम बेबी कुमारी वेरीफायर अरविंद कुमार उर्फ कारू के साथ दोपहिया वाहन से कृष्णानगर गई हुई थी तभी लौटने के क्रम में रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वहीं अरविंद कुमार उर्फ कारू मृतक के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में कुछ पल रहने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी खोजबीन की जा रही है. इस घटना के बाद सभी जीएनएम एवं एएनएम गुस्से में है.

रिपोर्ट : अनिल

JCI द्वारा बच्चों के लिए लगाया गया कोरोना वैक्सीन कैंप

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...