UGMC काउसिलिंग बोर्ड के प्रवेश परीक्षा में भी GOAL ने मारी बाजी, अधिकांश नीट टॉपर…

पटना: बिहार के यूजीएमएसी काउंसलिंग बोर्ड द्वारा जारी एमबीबीएस एवं बीडीएस प्रवेश की मेरिट सूची में एक बार फिर GOAL इंस्टीट्यूट के छात्रों ने परचम लहराया है। पिछले वर्षों की तरह, इस वर्ष भी बिहार के अधिकांश नीट मेडिकल टॉपर GOAL इंस्टीट्यूट से निकले हैं। गोल के प्रतिभाशाली छात्रों में आदित्य धनराज ने ईबीसी (EBC) श्रेणी में प्रथम स्थान, सुभजीत ने जनरल श्रेणी में द्वितीय स्थान, तथा साक्षी ने गर्ल्स (आरसीजी) श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान और बिहार का नाम रोशन किया। इन टॉपर्स के अलावे भी गोल के अनेक छात्रों ने शीर्ष स्थानों पर अपनी जगह बनाई है।

सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय GOAL इंस्टीट्यूट की अद्वितीय शिक्षण पद्धति, उत्कृष्ट देखभाल, निरंतर टेस्ट प्रणाली और परिणामोन्मुखी मार्गदर्शन को दिया। गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि हमारे छात्रों की यह सफलता गोल के विज़न और समर्पण का प्रमाण है। गोल हमेशा से छात्रों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सही दिशा देने में भी अग्रणी रहा है। यह उपलब्धि गोल के छात्रों का अथक प्रयास, अभिभावकों का अटूट विश्वास और गोल के टीम का संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

यह भी पढ़ें – केन्या सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार, नालंदा भ्रमण के साथ ही…

GOAL इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी हमारे छात्र बिहार की नीट मेरिट सूची में शीर्ष पर हैं। यह इस बात का सबूत है कि गोल की मेहनती फैकल्टी और हमारी शैक्षणिक रणनीति विद्यार्थियों को सर्वोच्च स्तर तक ले जाने में सक्षम है। गोल इंस्टीट्यूट के आर एंड डी प्रमुख आनंद वात्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोल की निरंतर रिसर्च, टेस्टिंग और अपडेटेड स्टडी पैटर्न छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में वास्तविक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती है। हम लगातार छात्रों को सबसे बेहतर साधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं।

गोल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह सिर्फ पूर्वी भारत का अग्रणी संस्थान ही नहीं, बल्कि परिणामों की फैक्ट्री (Result Factory) है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राहुल गांधी के लिए सीतामढ़ी में BJP कार्यकर्ताओं ने किया हवन, कहा…

Goal 7 22Scope News

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...