Goal ने पूरे किए 28 वर्ष, छात्रों के बीच बन चुका है….

पटना: शिक्षा जगत में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुके Goal Institute ने आज बड़े उत्साह और गौरव के साथ अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया। पिछले 28 वर्षों में इस संस्थान ने चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने में एक नई पहचान बनाई है और देशभर के लाखों विद्यार्थियों को सफलता के पथ पर अग्रसर किया है।

1997 में अपनी शुरुआत से लेकर आज तक Goal Institute पूर्वी भारत का सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित संस्थान बन चुका है। अब तक 2 लाख से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावक इस संस्थान पर अपना विश्वास जता चुके हैं, जिनमें से 18,000 से अधिक विद्यार्थियों ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में सफलता प्राप्त की है। संस्थान की 100% प्रामाणिकता इसकी सबसे बड़ी ताकत है पिछले 28 वर्षों में एक भी फर्जी परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें – तेज गति से होगा बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण- मुख्य सचिव

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि मैं हृदय से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने Goal पर निरंतर भरोसा जताया। यही विश्वास हमें लगातार बेहतर करने और विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुँचाने की प्रेरणा देता है। सहायक निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि Goal Institute की सफलता के पीछे केवल कड़ी मेहनत ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को अपनी जिम्मेदारी मानने का दृष्टिकोण है। मैं सभी को उनके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूँ।

Goal 7 22Scope News

अनुसंधान एवं विकास प्रमुख आनंद वत्स ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि हम शिक्षा पद्धति को नवीनतम शोध और तकनीक से जोड़कर विद्यार्थियों को सर्वोत्तम परिणाम दिला सकें। Goal परिवार का हिस्सा बनकर मैं सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार प्रकट करता हूँ। शैक्षणिक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि Goal Institute की अकादमिक सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम हर वर्ष नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।

यह भी पढ़ें – कैबिनेट की बैठक में छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, कुल 16 एजेंडों पर लगी मुहर…

अपने 28 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में Goal Institute ने न केवल श्रेष्ठ परिणाम अनुपात दिया है बल्कि Goal Education Village जैसी अनूठी अवधारणा को मूर्त रूप दिया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक आदर्श परिसर है। यही नहीं, संस्थान पूरे देश में सबसे अधिक टेस्ट आयोजित करने वाला संस्थान भी माना जाता है और विद्यार्थियों को Self Study Supported Care System जैसी अद्वितीय सुविधा प्रदान करता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भिड़े RJD नेताओं के बॉडीगार्ड ने की मारपीट, यूट्यूबर को भी…, तेजस्वी के सामने ही…

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...

Jamshedpur Marine Drive Accident: हेमंत के मंत्रालय पर काला ग्रह का...

Jamshedpur Marine Drive Accident: एक के बाद एक आती दुखद खबरों को देखकर अब ऐसा लगने लगा है... जैसे हेमंत के मंत्रालय पर काले...