रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को ‘भगवान’ का साथ

सचिन ने रोहित और राहुल की जोड़ी को कहा ‘शानदार’

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के निराशाजनक दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मनोबल गिरा हुआ है. ऐसे समय में क्रिकेट के भगवान सचिन तेन्दुल्कर ने ये कह कर टीम पर अपना विश्वास जताया है कि कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी वर्ल्ड कप जीतने के भारत के इंतजार को खत्म कर सकती है.

मास्टर ब्लास्टर सचिन ने कहा, ‘रोहित और राहुल दोनों की एक शानदार जोड़ी है. मैं जानता हूं कि वे दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी करेंगे. साथ ही जब इतने सारे लोग आपका समर्थन कर रहे हो तो आपको और क्या चाहिए. आखिर यही तो सही समय पर साथ मिलने का फायदा होता है. राहुल ने काफी क्रिकेट खेला है और उन्हें काफी समझ है. इस राह में उतार-चढ़ाव आएंगे. उम्मीद नहीं हारनी है. लगातार कोशिश करते और आगे बढ़ते रहना है.’

sachin 22Scope News

बोरिया मजूदमदार के चैनल रेवस्पोर्ट्स पर जारी एक ताजा क्लिप में 48 वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अप्रैल में 11 साल हो जाएंगे हमने कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता है. यह एक लंबा इंतजार है. हर कोई मेरे सहित यही चाहता है कि बीसीसीआई के दफ्तर में वह शानदार ट्रॉफी हो.’

सचिन ने कहा, ‘यह वह ट्रॉफी है जिसके लिए हर क्रिकेटर खेलता है- वर्ल्ड कप. इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता, फिर यह छोटा फॉर्मेट हो या फिर बड़ा फॉर्मेट, वर्ल्ड कप स्पेशल होता है.’

सचिन ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को ‘शानदार’ बताया. लिटिल मास्टर ने कहा कि उनके पास काफी समझ और समर्थन है कि जिससे वह हासिल किया जा सकता है. प्रक्रिया के दौरान उम्मीद नहीं हराना ही कामयाबी की असली कुंजी है. फिलहाल टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की तैयारियों में लगी है.

मांझी ने फिर दिया विवादास्पद बयान, कहा- मैं राम को भगवान नहीं मानता, उच्च जाति के लोग भारत के नहीं

ब्लाइंड क्रिकेटर सुजीत मुंडा का पुत्र भी बनना चाहता है क्रिकेटर

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...