Godda Crime : ग्राम प्रधान हत्याकांड की खुल गई पोल, सात आरोपी गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह…

Godda Crime : गोड्डा जिले के बोआरीजोरी थाना क्षेत्र में 19 मई को हुए ग्राम प्रधान तालु मुर्मू हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी स्थित फूलोलक्ष्मी गांव के प्रधान तालु मुर्मू की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब गोड्डा पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : नैंसी सहाय का तबादला, शशि प्रकाश सिंह बने हजारीबाग के नए डीसी… 

Godda Crime : सात दिनों में पकड़े गए आरोपी
Godda Crime : सात दिनों में पकड़े गए आरोपी

ये भी पढ़ें- Giridih Breaking : राम निवास यादव बने गिरीडीह के नए उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर की कमान… 

Godda Crime : सात दिनों के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। यह टीम लगातार तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्य कर रही थी। पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : बड़ी खबर, झारखंड में एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला… 

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से सात अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, एक की-पैड मोबाइल (जो हत्या की साजिश रचने और संपर्क में इस्तेमाल हुआ था), तथा मृतक का लावा कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। इन सभी सामग्रियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि तकनीकी रूप से मामले को और अधिक मजबूती दी जा सके।

Godda Crime : मामले की जानकारी देते एसपी
Godda Crime : मामले की जानकारी देते एसपी

ये भी पढ़ें- Breaking : बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, नई उत्पाद नीति में बदलाव की मांग… 

जमीन विवाद में की गई थी तालु मुर्मू की हत्या

एसपी नैथानी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि तालु मुर्मू की हत्या जमीन विवाद के चलते की गई। आरोप है कि मुर्मू की हत्या की सुपारी दी गई थी और पूरी योजना सुनियोजित तरीके से रची गई थी। इस हत्याकांड में कई लोगों की भूमिका पाई गई है, जिनमें से कुछ अब भी फरार हैं।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने विश्वास जताया है कि जल्द ही सभी अभियुक्तों को न्याय की गिरफ्त में लाया जाएगा।

जरुर पढ़ें- Giridih Accident : दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े, दोनों चालको समेत 10 मवेशियों की मौत… 

जरुर पढ़ें-  Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद में अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, रांची डीसी सहित कई अफसर दिल्ली तलब… 

जरुर पढ़ें- Hazaribagh : 100 साल पुराने मंदिर से शिवलिंग हटाने पर बवाल, ग्रामीणों ने कर दिया… 

जरुर पढ़ें- Dhanbad Suicide : हाईवा में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

 

Saffrn

Trending News

खैनी दुकान पर छापेमारी, 62 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

Ranchi में 5 करोड़ की लागत से होगा इंडोर स्टेडियम का...

Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब वार्ड पार्षद और मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने में जुट गए हैं। राजधानी...

CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी...

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img