गोड्डा का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, चल रही लू से लोग बेहाल

रांची: धूप और लू से लोगों का जीवन अत्यधिक प्रभावित हो गया है. शुक्रवार को राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में भीषण गर्मी महसूस की गई। जहां लोग तेज धूप के कारण परेशान हो रहे हैं।

गोड्डा का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, चल रही लू से लोग बेहाल

साथ ही, गर्म हवाओं के कारण लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी चार दिनों तक लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। इस अवधि में राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा। साथ ही, लू का प्रभाव भी देखा जाएगा। शुक्रवार को गोड्डा जिले का तापमान सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया, सुबह दस बजे 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसके बाद देवघर का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस था, पलामू 42.6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, साहेबगंज में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का तापमान इस दौरान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 12 जून से पहले राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 जून तक राज्य का मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में आंशिक बादलों की उपस्थिति रहेगी।

22Scope News

लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। विभाग के अनुसार, 11 जून तक राज्य के पूर्वी और मध्यीन क्षेत्रों में लू का प्रभाव देखा जाएगा। लू के प्रभाव से मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जमटाड़ा, बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी जिलों में अनुभव किया जाएगा।

विभाग के अनुसार, 11 जून के बाद कुछ हिस्सों में बादल छायेंगे, हालांकि बारिश की संभावना कम है। वहीं, 12 जून से पूर्वी, दक्षिणी और मध्य इलाकों में बारिश की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम जिले शामिल हैं। गुरूवार को मॉनसून ने केरल में पहुंची थी। मौसम विभाग ने तेजी से मॉनसून के आगमन की जानकारी दी है। अनुमान है कि 15 जून तक मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक पहुंचेगा।

Share with family and friends: