Buxar के गोकुल जलाशय को किया जायेगा संरक्षित, मंत्री सुनील कुमार ने कहा…

Buxar के गोकुल जलाशय का निरीक्षण कर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने दिए संरक्षण और विकास के निर्देश। गोकुल जलाशय को किया जाएगा संरक्षितः मंत्री

बक्सर: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने गुरुवार को बक्सर जिले के गोकुल जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय की वर्तमान स्थिति, पारिस्थितिकीय संतुलन एवं चल रहे संरक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्थानीय प्रशासन और विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें – School के बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जायेगा जागरूक, स्कूल में….

उन्होंने कहा कि गोकुल जलाशय न केवल एक जलस्रोत है, बल्कि यह इलाके के पर्यावरण और जीव-जंतुओं के लिए भी बहुत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलाशय को साफ-सुथरा रखा जाए, पानी की गुणवत्ता बनी रहे और वहां रहने वाले जीव-जंतुओं को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया कि जलाशय और इसके आस-पास के इलाके को बचाने के लिए आम लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि जलाशय के चारों तरफ पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखा जाए। Buxar Buxar Buxar 

निरीक्षण के समय पर्यावरण विभाग और वन विभाग के कई अधिकारी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने मंत्री को जलाशय से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। विभागीय मंत्री का यह दौरा गोकुल जलाशय को सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  खेलो इंडिया Youth Games 2025: समस्तीपुर में मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...