School के बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जायेगा जागरूक, स्कूल में….

सड़क सुरक्षा के प्रति स्कूली बच्चों को किया जाएगा जागरूक। स्कूलों की चाहरदिवारी पर बनेंगे पेंटिंग और स्लोगन के जरिए किया जाएगा जागरूक। इसके लिए परिवहन विभाग, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद और शिक्षा विभाग के बीच होगा समन्वय

पटना: परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक पहल करने जा रहा है। इसके तहत अब स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए स्कूलों की दीवारों पर स्लोगन लिखे जाएंगे। साथ ही स्कूलों की चाहरदीवारी पर पेंटिंग बनाई जाएगी। इन पेंटिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े तमाम जरूरी बातों को उकेरा जाएगा। इसकी मदद से बच्चे आसानी से चीजों को समझ सकेंगे। School  School 

कुछ दिन पहले विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई कार्यपालक समिति, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए परिवहन आयुक्त सह प्रभारी पदाधिकारी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें विभाग से वॉल पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन के लिए निर्धारित दर की जानकारी मांगी है। ताकि इस योजना को सही तरीके से लागू किया जा सके। School School School 

सड़क सुरक्षा संबंधित स्लोगन और पेंटिंग

स्कूलों की बाउंड्री वॉल पर ऐसे स्लोगन लिखे जाएंगे, जो सरल, प्रभावशाली और प्रेरणादायक हो, जिससे बच्चे आसानी से समझ सकें और इससे सबक ले सकें। साथ ही पेंटिंग के जरिए बच्चों और आम जनता को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। इसमें हेलमेट का उपयोग, सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता, स्पीड का पालन, सड़क पर मोबाइल के इस्तेमाल से बचना, पैदल चलने वालों के अधिकार आदि की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बिहार सड़क सुरक्षा परिषद ये काम करेगा। इसे समय पर पूरा करने के लिए एक विशेष निगरानी समिति भी बनाई जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बेतिया : JDU MP सुनील कुमार ने नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण…

Saffrn

Trending News

Ranchi-Bano Local Train: जल्द मिलेगी सस्ती और तेज यात्रा की सौगात,...

 रांची और बानो के बीच जल्द लोकल ट्रेन चलने की संभावना है। प्रस्तावित ट्रेन में 1000 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। किराया करीब...

JTET Rule Change: झारखंड में 25 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत,...

झारखंड जेटेट नियमावली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बीएड, डीएलएड और सेवा काल में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक भी अब परीक्षा में शामिल...

Jharkhand Weather Alert: आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का खतरा, कई...

झारखंड में आज तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी। रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने और झमाझम बारिश...

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img