कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, मां-बेटी की मौत

Desk. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज के दबाव में आकर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। इस सामूहिक आत्महत्या के प्रयास में मां और 19 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना यूपी के बिजनौर जिले की है।

घटना नूरपुर थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान 41 वर्षीय रमेशिया और 19 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है। वहीं, 46 वर्षीय पुखराज और उसकी 17 साल की बेटी सुनीता को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है।

6 लाख रुपये के कर्ज से टूटा परिवार

पुलिस के मुताबिक, पुखराज पर करीब 6 लाख रुपये का कर्ज था। परिवार पर लगातार लेनदारों का दबाव बना हुआ था, जिससे परेशान होकर उन्होंने ये कठोर कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत चिंताजनक है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

इससे पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

देश में कर्ज के चलते सामूहिक आत्महत्या के कई मामले सामने आते रहे हैं। बीते माह हरियाणा के पंचकूला में भी एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। वहां एक ही परिवार के सात सदस्यों ने कार के भीतर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतकों में व्यवसायी प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, माता-पिता, दो बेटियां और एक बेटा शामिल थे।

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...