3 दिवसीय रोजगार मेले की शुरुआत, स्थानीय स्तर पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

धनबादः श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला में 3 दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों की संख्या में युवक व युवतियां पहुंची और अपना बायो डाटा के साथ सभी दस्तावेजों को जमा किया। हरियाणा, दिल्ली रांची सहित अलग अलग करीब दर्जन कंपनियों ने स्टॉल लगाए हुए थे। जो मौके पर रोजगार मुहैया कराने हेतु सभी दस्तावेज का संग्रह कर रहे थे।

स्थानीय स्तर पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

नियोजनालय पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ धनबाद में 3472 वैकेंसी, 22 अगस्त को कुमारधुबी नियोजनालय सह मॉडल कॅरियर सेंटर में 3408 वैकेंसी एवं 23 अगस्त को सिंदरी नियोजनालय परिसर में आयोजित मिनी रोजगार मेले के लिए 3371 वैकेंसी की घोषणा कर दी गई है। तीनों दिन मिलाकर विभिन्न पदों के लिए कुल 10,251 वैकेंसी है। रोजगार मेला में चयनित को धनबाद, झारखंड समेत देश के विभिन्न शहरों में पोस्टिंग मिलेगी।

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...