पटनाः एसडीएम सुमित कुमार ने गंगा के प्रकोप से विस्थापित होकर अनुमंडल में शरण लिए परिवारों के बीच रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इसके लिए बाढ़ राहत शिविर को फुल-मालों से सजाया गया था। मौके पर बाढ़ पीड़ितों के बीच मिठाइयां और राखी का वितरण भी किया गया।
दरअसल वरीय पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के बीच रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के निर्देश दिया गया था।
रिपोर्टः-अनिल कुमार