Indian Railway ने 126 ट्रेनों को किया कैंसिल, चेक करें अपनी स्टेटस

नई दिल्ली : Indian Railway ने आज कुल 126 ट्रेनों को कैंसिल किया है.

इसके अलावा आज कुल 14 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला लिया है.

इसके साथ ही कुल 15 ट्रेनों को रिशेडयूल करने का निर्णय आज लिया गया है.

अगर आज आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो इन ट्रेनों की लिस्ट अच्छी तरह से चेक कर लें.

भारतीय रेलवे (Indian Railway) देश के आम लोगों के लिए ट्रैवलिंग का सबसे सस्ता और आसान साधन है.

आज भी रेलवे हर दिन की तरह हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है,

लेकिन आज कुछ ट्रेनों को रेलवे द्वारा कैंसिल (Cancel Train List),

डायवर्ट (Divert Train List) और रिशेडयूल (Reschedule Train List) किया गया है.

इस कारण ट्रेनों को किया गया कैंसिल

बता दें कि ट्रेनों (Trains) को कैंसिल करने के मुख्य कारण है खराब मौसम. इस समय देश के कई हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति हैं. ऐसे में ट्रेन की पटरियों पर पानी जम जाने के कारण उन्हें या तो कैंसिल करना पड़ रहा है या डायवर्ट करना पड़ रहा है. इसके अलावा कई बार ट्रेनों के ट्रैफिक ब्लॉक या रेल की पटरियों की मरम्मत के कारण भी उन्हें कैंसिल करना पड़ता है. वहीं कई बार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी ट्रेनों को कैंसिल करना करना पड़ता है.

इस तरह चेक करने कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का स्टेटस

  • हर दिन आईआरसीटीसी और नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) मिलकर हर दिन कैंसिल, डायवर्ट और रिशेडयूल ट्रेनों की लिस्ट को रिलीज करते हैं.
  • आज की रद्द ट्रेनों की लिस्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले आप NTES की आधिरकारिक वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर विजिट करने.
  • इसके बाद आपको Exceptional Trains का ऑप्शन दिखेगा.
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको रद्द, कैंसिल और रिशेडयूल ट्रेनों की लिस्ट आसानी से दिख जाएगी.

Indian Railway ने इस प्रमुख ट्रेनों को किया कैंसिल और डायवर्ट

आज कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट में फतेहपुर-कानपुर सेट्रंल (04129/04130), गोरखपुर-सिवान एक्सप्रेस (05036), रामनगर-मुरादाबाद (05366), गोधरा-आणंद मेमू स्पेशल (09396) समेत कुल 126 ट्रेनों को किया गया कैंसिल. वहीं कुल 16 ट्रेनों को रिशेडयूल किया गया है. इसमें कानपुर-फर्रुखाबाद (04133), मदुरई-रामेश्वरम (06652/06653), छपरा-वाराणसी (15111), लोकमान्य तिलक-विशाखापट्टनम (18520) समेत कुल 16 ट्रेनों को रिशेडयूल किया गया है.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...