Advertisment

सरकारी दावों की खुली पोल : 5 वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीण, PHED विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड अंतर्गत सरैया गोपाल महमदी पंचायत के वार्ड संख्या-3 में ‘हर घर नल का जल’ योजना पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी और पाइपलाइन स्थापना के दिन से ही बंद पड़ी है। बीते पांच वर्षों में गांव के किसी भी घर तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी और 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद पड़ी पानी टंकी के पास एकत्र होकर PHED विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया

आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद पड़ी पानी टंकी के पास एकत्र होकर पीएचईडी विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए उन्हें दूर-दराज के चापाकलों और खेतों में लगे नलकूपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संवेदक और विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत कर योजना को कागजों पर पूरा दिखाकर राशि निकासी का आरोप लगाया।

Motihari Pani 1 1 22Scope News

Motihari Pani 2 22Scope News

ग्रामीण जय मंगल मंडल और कांति देवी ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की

आपको बता दें कि ग्रामीण जय मंगल मंडल और कांति देवी ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Motihari Pani 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बनकट इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा, छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: धनबाद में सेल कर्मी पर कथित...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: जिले के पत्थरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला SAIL वॉशरी के एक घायल कर्मचारी से जुड़ा मामला अब एक नया...

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...