बनकट इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा, छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मोतिहारी : मोतिहारी स्थित बनकट इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत के बाद गुरुवार की देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रिमी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा

घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे और न्याय की मांग उठाई। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही और मानसिक दबाव का माहौल बनाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रिंसिपल के खिलाफ भी नाराजगी जताई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्र शांत होकर लौट गए।

Motihari Maut 1 22Scope News

कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है

फिलहाल, कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है। इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रा संदिग्ध मृत्यु मामले में परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए है। एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। मोबाइल से कुछ अहम सुराग मिले है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। कॉलेज के छात्रों का भी बयान लिया जाएगा।

Motihari Maut 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, 2 दिन पहले युवक की हुई थी हत्या

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...