जामताड़ा : बीजेपी के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम सम्मेलन में बीजेपी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, दुमका सांसद सुनील सोरेन दुलाडडीह स्थित नगर भवन पहुंचे।
जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कार्यकर्ताओं संग भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिया।
दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखण्ड के हेमंत सोरेन की सरकार ने माफियाओं के आय कैसे बढ़े इसके लिए काम कर रही हैं। खनिज संपदा की लूट मची हुई है। प्रदेश में अपराध बढ़ रही है। लूट बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, पुतला दहन किया जा रहा है। आगामी 8 सितम्बर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।


















