Baby Corn की खेती पर सरकार दे रही 50 प्रतिशत का अनुदान

पटना: राज्य की सरकार किसानों को सुविधाएं और उनकी आमदनी बढ़ाने को लेकर हर संभव उपाय करते रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर बिहार की कृषि विभाग किसानों की आय बढ़ाने के लिए बेबी कॉर्न की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी देगी। मामले की जानकारी देते हुए कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि किसानों को बेबी कॉर्न के बीज पर सरकार पचास प्रतिशत का अनुदान दे रही है।

उन्होंने कहा कि इससे किसान बेबी कॉर्न के उन्नत फसल से व्यवसाय भी कर पाएंगे और अधिक आमदनी प्राप्त कर पाएंगे। सरकार बेबी कॉर्न की खेती के लिए बड़े पैमाने पर किसानों को प्रेरित कर रही है और इसके लिए अभियान भी चला रही है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेबी कॉर्न का डिमांड बाजारों में बहुत ही अधिक है और अगर किसान बेबी कॉर्न की खेती करते हैं तो उनके लिए बेहतर मार्किट मिल सकता है और किसान को अधिक मुनाफा होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      अब शिकायतकर्ता को Jaanch App से प्रगति की मिलेगी सीधी जानकारी, ट्रायल शुरू

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Baby Corn Baby Corn

Baby Corn

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!