Government Job: BHEL ने विभिन्न पदों पर निकालीं भर्तियां, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Eligible Candidates 7 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

BHEL Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए

भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड एक सुनहरा मौका लेकर आया है.

BHEL ने कई पदों पर भर्तीयां निकाली हैं.

इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ( Official website ) https://trichy.bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 सितंबर तय की गई है.

Government Job – BHEL Recruitment 2022: पदों का विवरण

BHEL ने कुल 390 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं.

जिसमे फिटर- 186 पद, वेल्डर- 120 पद , इलेक्ट्रीशियन – 34 पद, टर्नर- 14 पद,

मैकेनिस्ट- 14 पद, मकैनिक R and AC- 6 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक- 6 पद,

कारपेंटर – 4 पद , मैकेनिक मोटर व्हीकल- 4 पद , प्लंबर – 2 पद के पद शामिल हैं

BHEL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

10वीं पास और 2019, 2020 और 2021 में आईटीआई पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन ( Official notification ) देख सकते हैं.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ( Candidates ) की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए.

BHEL Recruitment 2022: सैलरी

फिटर- 8050 रुपये प्रति महीना ,वेल्डर – 7700 रुपये प्रति महीना, इलेक्ट्रीशियन – 8050 रुपये प्रति महीना, टर्नर 8050 रुपये प्रति महिना, मैकेनिस्ट-8050 रुपये प्रति महीना, मैकैनिक R and AC-8050 रुपये प्रति महीना, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-8050 रुपये प्रति महीना, कारपेंटर-7700 रुपये प्रति महीना, मैकेनिक मोटर व्हीकल- 8050 रुपये प्रति महीना, प्लंबर- 7700 रुपये प्रति महीना

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों को असेसमेंट टेस्ट के माध्यम से चुना जाएगा. सबसे पहले आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद ही उम्मीदवारों को असेसमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...