‘Tejashwi आवास से ले गए सरकारी संपत्ति’, आरोपों पर भवन निर्माण विभाग ने दी ये जानकारी

पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास खाली करने के बाद भाजपा ने बड़ा आरोप लगाया था। भाजपा ने तेजस्वी यादव पर आवास से सरकारी संपत्ति ले कर चले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब भवन निर्माण विभाग की तरफ से बयान सामने आया है। मामले में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि आरोप लगाने कौन हैं।

भवन निर्माण विभाग ने इस मामले में अब तक कोई आरोप नहीं लगाया है। हमारे यहां सारी व्यवस्था बनी हुई है। जिस किसी को भवन आवंटित किया जाता है उसे सारे सामानों की लिस्ट दी जाती है और फिर खाली करते वक्त सारे सामानों का मिलान किया जाता है। अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो हमारी जानकारी में चीजें लाई जाएगी। इसके बाद संबंधित आवंटी को नोटिस दे कर चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।

हमारी ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है, अभी जांच चल रही है। बता दें कि बीते दिनों भवन निर्माण विभाग ने उप मुख्यमंत्री रहते हुए तेजस्वी यादव का आवास अब खाली करवा लिया है। आवास खाली होने के बाद भाजपा ने तेजस्वी यादव पर कई सामान चुरा लेने का आरोप लगाया था जिसके बाद तेजस्वी यादव ने पटना लौटने पर कहा था कि भवन निर्माण विभाग इस मामले में जानकारी क्यों नहीं दे रहा है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने आरोप लगाने वाले नेताओं के ऊपर क़ानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Tej Pratap के घर का सारा चूहा खा गए जीतनराम मांझी, कहा ‘और भी है तो…’

Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...