Advertisement
Advertisement

लौह पुरुष की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना : पूरे देश में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 73वीं पुण्यतिथि मनायी जा रही है। राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दी गई त्याग, बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...