Waqf बिल के समर्थन में आये राज्यपाल, पूछा ‘पटना में वक्फ की तरफ से…’

पटना: वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) 2024 लोकसभा और राज्यसभा में पेश होने से पहले से देश भर में राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा में लंबी बहस के बाद बिल पेश हो गया इसके बाद मुस्लिम समुदाय का इस बिल के विरोध जोरशोर से करने लगे हैं। वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) को लेकर राज्य में पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर है। एक तरफ विपक्ष मुस्लिम लोगों की संपत्ति को छीनने के लिए बिल लाने का आरोप लगा रहा है तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष वक्फ की संपत्ति के सदुपयोग की बात कर रहा है।

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पेश होने के बाद जदयू के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया अब इसके बाद बिहार के राज्यपाल भी इसके समर्थन में उतर आये हैं। विपक्ष के आरोपों पर करार जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि Waqf का मतलब होता है अल्लाह की संपत्ति। अल्लाह की संपत्ति पर गरीब और मजबूर का हक होता है लेकिन बताइए कहां वक्फ की तरफ से गरीबों के कल्याण का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Waqf संशोधन विधेयक लागू होने से पहले विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, बिहार के MP ने…

Goal 2 22Scope News

पटना में Waqf कहां कर रहा जनकल्याणकारी काम

राज्यपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए वक्फ के मामले में कहा कि वक्फ का मतलब अल्लाह की संपत्ति होती है। अल्लाह की संपत्ति का क्या उपयोग होना चाहिए आप ही बताइए। अल्लाह की संपत्ति का उपयोग धर्म के काम, जनकल्याण के काम, गरीबों की मदद के लिए होना चाहिए लेकिन आप ही बताइए पटना में वक्फ की तरफ से कौन सा हॉस्पिटल चलाया जा रहा है या कोई अनाथालय चल रहा है तो।

सभी लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वक्फ करने वाला भले किसी भी समुदाय से हो लेकिन कुरान के अनुसार इसका फायदा गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए होना चाहिए। पटना में वक्फ की बहुत सारी संपत्ति है लेकिन आप लोग ही बताइए कि कहां पर वक्फ की तरफ से गरीब और कमजोर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राज्य के 7 Airport से विमान संचालन को मिली मंजूरी, AAI करेगा विकास…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...