राज्यपाल ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय में 5वें दीक्षांत समारोह का किया उद्घाटन

मधेपुरा : भूपेंद्र मंडल विश्विद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह 2023 का आज उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यपाल के साथ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर प्रसाद भी मौजूद थे। महामहिम के द्वारा आज विभिन्न विषयों में 43 छात्र को गोल्ड मेडल, 75 पीएचडी धारक सहित 583 छात्रों को प्रमाणपत्र दिया गया। गोल्ड मेडल लेने वाले छात्र एवं छात्राओं ने महामहिम के हाथों से पुरस्कार पाने पर काफी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने बताया कि आज का दिन हम लोगों के लिए बहुत ही खुशी का दिन है जो हमें महामहिम राज्यपाल के द्वारा सम्मानित होने का मौका मिला। महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा यह दीक्षांत समारोह है ना कि शिक्षण समारोह है इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को अच्छे आचरण करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में बताया की नई शिक्षा नीति मैं छात्र रोजगार लोगों को देंगे ना कि रोजगार खोजेंगे।

उन्होंने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नई शिक्षा नीति 2020 को काफी फायदेमंद बताया। उन्होंने बताया कि क्या अंग्रेज आकर के हमारे यहां शिक्षा नीति लागू करते हैं जो कहीं से भी अच्छा नहीं था। उन्होंने 76 वर्षों के शासनकाल में शिक्षा के कारण जो कमियां थी उसे नई शिक्षा नीति 2020 में दूर कर छात्रों के हित में सोचा गया।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...