Advertisement
Advertisement

राज्यपाल रमेश बैस स्थापना दिवस में नहीं हुए शामिल

RANCHI: झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेश बैस शामिल नहीं हुए हैं. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सुप्रीमो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन शामिल हुए हैं. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्जवलित कर किया.

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई नेता और मंत्री मौजूद रहे. मंत्री आलमगीर आलम, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, कल्पना सोरेन सहित झामुमो के कई नेता मौजूद रहे.
बता दें कि बीजेपी के कोई भी बड़े नेता और मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ भी स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल नहीं हुए.

इस मौके पर सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की गई. साथ ही परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने सरकार के कार्यों को बताया. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं ला रही है. झारखंड के किसानों, युवाओं और किशोरियों के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं.

राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन किया अर्पित

धरती आबा भगवान बिरसा की जयंती पर टाटा स्टील का सौगात

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...