औरंगाबाद : अदरी नदी के सूर्य मंदिर घाट पर छठ महापर्व के लेकर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया.

जिसमे अदरी नदी के तट पर 5000 दीपक भी जलाये गये और शंख नाद के साथ गंगा आरती शुरु किया गया. इस कार्यक्रम का दीदार शहर के हजारों लोगों ने किया.

कार्यक्रम के अध्यक्ष सतीष कुमार सिंह ने बताया कि यह कर्यक्रम की शुरुआत 2018 में किया गया था, लेकिन कोविड-19 को लेकर दो साल यह कार्यक्रम बन्द हो गया था.

इस साल जिला प्रशासन के द्वारा छठ महापर्व में थोड़ा छूट दिया गया है. जिसके कारण इस साल कोरोना प्रोटोकॉल को मेंटेन करते हुये इस वर्ष अदरी नदी सूर्य मंदिर गंगा आरती की आयोजन किया गया है.

रिपोर्ट : दीनानाथ मौआर


















