मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां ऐतिहासिक सिंहेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि मेले का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। नवकन्याओं द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया, जबकि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम…
मधेपुरा का पावन सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर और महाशिवरात्रि मेले का भव्य आगाज देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नवकन्याओं ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया, जिससे आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा मिली। इसके बाद डीएम अभिषेक रंजन, एसपी डॉ. संदीप सिंह और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
महाशिवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा शिविर, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेले में लगे झूले, खान-पान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया है। यह मेला मधेपुरा की सांस्कृतिक पहचान का अहम प्रतीक माना जाता है।

सिंहेश्वर धाम की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है – DM अभिषेक रंजन
जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि सिंहेश्वर धाम की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। हम सब मिलकर इस मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और सफल बनाएं, यही हमारी प्राथमिकता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुरू हुआ यह मेला करीब एक महीने तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट
Highlights


