भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ चैती नवरात्रि, पूजा का भव्य आयोजन

सुपौल : सुपौल जिले में विभिन्न स्थानों पर वासंतीय चैत्र नवरात्रि भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से शुरू हो गया। इसी कड़ी में सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 चकला निर्मली स्थित चैती दुर्गा मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के मौके पर कलश स्थापना कर मां की आराधना शुरू हो गई। जिस पूजा को लेकर भव्य तैयारी की गई है। चकला निर्मली स्थित चैती मां दुर्गा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।

लोगों का कहना है कि सुपौल नगर परिषद वार्ड-7 चकला निर्मली स्थित दुर्गा मंदिर में करीब 70 वर्षो से हर वर्ष चैत्र नवरात्रि धूमधाम से मनाया जाता है। यहां हर वर्ष इस अवसर पर भव्य पूजा की जाती है। जिसमे हजारों की संख्यां में लोग जुटते हैं। खासकर यहां अष्टमी और नवमी को महाआरती का आयोजन किया जाता है। जो भव्य और अलौकिक रहता है। यहां की महाआरती इलाके में काफी प्रसिद्ध है। लोग भक्ति भाव में डूब जाते है। जिसमें हजारों की संख्यां में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूजा को लेकर मंदिर को करीने से सजाया गया है। आज वासंतीय नवरात्रि के प्रथम दिन नवरात्र करने वाले श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता दुर्गा की आराधना की।

मान्यता है कि साल भर में चार नवरात्रि मनाई जाती है। जिनमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है। इनमें से एक चैत्र नवरात्रि भी है। जो चैत्र महीने में पड़ती है। कहते हैं वासंतीय चैत्र नवरात्रि में मां जगत जननी के नौ रूपों की आराधना की जाती है। यही कारण है कि यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भिड़ लगती है।

इसी चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की भी शुरूआत होती है। लिहाजा इसकी बड़ी महत्ता है। कहते हैं देवी मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजन हवन करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम समस्याएं दूर हो जाती है और दुखों से मुक्ति मिलती है। जो भी श्रद्धालु विधि-विधान और श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की पूजा करते हैं उसके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

यह भी पढ़े : IPL में मयंक की गेंदबाजी ने सुपौल जिले को किया गौरवान्वित, पैतृक गांव में खुशी की लहर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...